16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोर्टेबल मशीन के जरिए शहर में धड़ल्ले से चल रहा भ्रूण परीक्षण का कारोबार

न कोई पंजीयन, न ही ट्रैक करने का तरीका, नहीं थम रहा गर्भपात कराने का सिलसिला
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Prashant Sharma

•

Updated: 8 Jan 2019, 1:22 AM IST

 fetus tested

पोर्टेबल मशीन के जरिए शहर में धड़ल्ले से चल रहा भ्रूण परीक्षण का कारोबार

ग्वालियर. लंबे अरर्से से कोख में हत्या के लिए बदनाम प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके के लोगों की मानसिकता बदलने में मप्र सरकार तमाम कोशिशों के बाद भी कामयाब नहीं हो रही है। भाजपा सरकार बीते पन्द्रह साल में बेटी बचाओ अभियान के अलावा अन्य कार्यक्रमों के जरिए बेटियों के जन्म लेने से पहले गर्भपात या भ्रूण हत्या के जरिए मारने को रोकने के लिए कई प्रयास किए गए, इस सबके बाद भी बेटियों को जन्म लेने से पहले गर्भपात या भ्रूण हत्या के जरिए मारे जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खास बात ये है कि भ्रूण परीक्षण के लिए अल्ट्रासाउन्ड की जगह पोर्टेबल मशीन आ गई है, जिसके जरिए फर्जी डॉक्टर यह कारोबार बड़ी तेजी से चला रहे हैं। पिछले साल भ्रूण परीक्षण से दो मामले आए थे, उनमें से किसी एक में भी अभी तक सजा नहीं हो पाई है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि क्लीनिक या बड़े-बड़े नर्सिंग होम में लगने वाली अल्ट्रासाउंड मशीन की कीमत दस से पन्द्रह लाख रुपए तक होती है। जिसके जरिए भ्रूण परीक्षण केवल वे ही डॉक्टरों को पात्रता होती है जिनका पंजीयन होगा। इसके लिए गायनिक या रेडियोलॉजिस्ट का होना भी अनिवार्य है। लेकिन कुछ समय से भ्रूण परीक्षण के लिए अल्ट्रासाउन्ड की जगह चीन में बनी पोर्टेबल अल्ट्रासाउन्ड मशीन बाजारों में आ गई है जिसकी कीमत मात्र दो लाख रुपए है।
दिल्ली से लाकर फर्जी डॉक्टरों को थमा रहे मशीनें
बताया जाता है कि ये मशीनें दिल्ली से लाई जा रही हैं। एेसी मशीनें दिल्ली से एजेन्ट लाकर कुम्हरपुरा, सिंहपुर रोड, हुरावली, सात नम्बर चौराहा, डीडी नगर, गांधी नगर, लोहामंडी आदि जगह धड़ल्ले से यह काम करने वाले फर्जी डॉक्टरों को थमा रहे हैं। इन फर्जी डॉक्टरों के पास न तो किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन है और न ही डिग्री। इस पोर्टेबल मशीन के आ जाने के बाद भ्रूण परीक्षण रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर पानी फिर गया है और खासकर इस मशीन के छोटी और सस्ती होने के कारण इस धंधे में लिप्त लोगों के लिए अब अब परीक्षण करना आसान हो गया है।
एजेंट छोडऩे का भी हुआ था खुलासा
कुछ समय पूर्व गोला का मंदिर इलाके में स्थित झोलाछाप डॉक्टर दिलीप मिश्र के एक निजी क्लीनिक में प्रशासन की टीम ने उस समय छापा मारा था जहां सुमन नाम की नर्स महिला का गर्भपात करने जा रही थी। प्रशासन ने जब इसकी जांच की तो यह मामला सामने आया था कि डॉक्टर मिश्र ने मुरैना, शिवपुरी, और दतिया व ग्वालियर ग्रामीण के आसपास अपने एजेन्ट छोड़ रखे थे, जो महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे का ***** परीक्षण करवाते थे,बाद में उसका गर्भपात कराने के लिए मिश्र के अस्पताल में भेज देते थे।
एसे हुआ था पोर्टेबल मशीन का खुलासा
बताया जाता है कि चीन की बनी इन पोर्टेबल मशीनों के जरिए भ्रूण परीक्षण किए जाने के कारोबार का खुलासा तत्कालीन कलेक्टर पी नरहरि के कार्यकाल में २३ अप्रैल को ग्वालियर के एक क्लीनिक में अवैध रूप से गर्भपात कराने और इस कार्रवाई के दो दिन बाद यानि २५ अप्रैल को सरस्वती नगर में अल्ट्रा साउन्ड मशीन से गर्भवती महिला के भ्रूण परीक्षण का मामला उजागर होने के बाद हुआ था। सरस्वती नगर में एेसी मशीन से परीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कपिल पांडे को पकड़ा था।
बीते वर्ष में एक भी केस नहीं पकड़े विभाग ने
सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कागजों में २५ से अधिक भ्रूण परीक्षण करने वालों पर नजर रखने के लिए मॉनीटरिंग समिति बनाई है, लेकिन बीते वर्ष में इस समिति ने एक भी केस नहीं पकड़ा। जबकि सैकड़ों की तादाद में गर्भ में पल रही बेटियों को भ्रूण हत्या और गर्भपात के जरिए मारा जाता रहा। पूर्व के वर्षों में परीक्षण के केस पकड़े गए, उनमें भी स्वास्थ्य विभाग ठोस गवाह पेश नहीं कर पा रहा है जिससे आरोपी लाभ उठाने की फिराक में हैं।
"भ्रूण परीक्षण करने वालों पर नजर रखने के लिए मॉनीटङ्क्षरग समिति बनाई है। पोर्टेबल मशीन के जरिए परीक्षण होने की जानकारी हमें मिली है। पिछले वर्ष कोई एेसा मामला पकड़ में नहीं आया। "
डा. अमित रघुवंशी, नोडल अधिकारी पीसीएण्डपीडीएनटी