ग्वालियर। दीपों का पर्व दीपावली का त्योहार देशभर में बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी लोगों ने करीब एक महीने पहले ही शुरू कर दी थी। पंडित रामकांत शर्मा ने बताया कि इस दिन कार्तिक मास की अमावस्या होती है और दीपावली पर धन की देवी महालक्ष्मी की विशेष पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। उन्होंने बताया कि 59 साल बाद इस बार दीपावली पर गुरु,शनि का दुर्लभ योग बन रहा है। जिससे कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।