9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

200 मीटर तक घिसटते रहे तीन दोस्त,वाहन काट कर निकाले शव,कमजोर दिल वाले न देखे फोटो

सुभाषपुरा स्थित पतारा के पास हाईवे पर देर रात एक ट्रक व बुलेरो की आमने-सामने की भिड़त में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 29 Oct 2017, 9:20 PM IST

man died

accident

ग्वालियर/शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा स्थित पतारा के पास हाईवे पर देर रात एक ट्रक व बुलेरो की आमने-सामने की भिड़त में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्जकर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें: प्रेमिका को पति के साथ बैठा देख बिफरी पत्नी,सरेराह HUSBAND की चप्पलों से की पिटाई

हरिमोहन (२६) पुत्र शिवराज ओझा,अंकित (२६) पुत्र राजेंद्र कुमार सक्सेना निवासीगण कैंट गुना व नितिन (२५) पुत्र संतोष चटर्जी निवासी धाकड़ कॉलोनी गुना तीनों बुलेरो वाहन में सवार होकर शुक्रवार की सुबह किसी काम से ग्वालियर गए थे।

यह खबर भी पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव: महिला शक्ति साइड लाइन, नियमों के फेर में उलझाकर सैकड़ों छात्राओं को दिखाया चुनाव से बाहर का रास्ता

देर रात करीब १ बजे वापस उसी वाहन से गुना जा रहे थे, तभी उनके वाहन में ग्राम पतारा के पास फोरलाइन पर शिवपुरी से गेहूं भरकर ग्वालियर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि बुलेरो वाहन २०० मीटर तक खिसटते हुए रोड किनारे जाकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह खबर भी पढ़ें: संभागायुक्त के डेंगू पॉजिटिव आने पर सर्वे करने पहुंची टीम, अफसरों के 11 बंगले खंगाले

हादसे में वाहन में सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पास ही टावर पर काम करने वाले युवक दीवान सिंह गुर्जर ने पुलिस को दी।

यह खबर भी पढ़ें: यहां पुलिस और छात्रों में हुई झड़प,एसडीओपी ने छात्रों से ऐसे मांगी माफी

इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने तीनों शवों को दीवान सिंह व रामेश्वर गुर्जर के साथ वाहन से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बाद में मृतकों के पास मिले मोबाइलों से उनके घरो पर घटना की सूचना दी और शवों को सतनवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद परिजन अपने घर के लिए शव को ले गए। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।