12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छुट्टियां बिता कर लौट रहे परिवार की कार पलटी,दो लोगों की मौत

छुट्टियां बिता कर लौट रहे परिवार की कार पलटी,दो लोगों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 18 Jun 2018, 3:13 PM IST

Two man dead

छुट्टियां बिता कर लौट रहे परिवार की कार पलटी,दो लोगों की मौत

ग्वालियर। शिवपुरी के बदरवास थानांतर्गत ग्राम अटलपुर के पास एक पेट्रोल पंप व्यवसायी की कार पलटने से कार में सवार व्यवसायी की मां व पत्नी की मौत हो गई। पूरा परिवार अपने गांव इटावा से छुट्टियां बिता कर इंदौर जा रहा था। पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार इटावा निवासी रामप्रताप सिंह पुत्र अंगद सिंह,अपने परिवार के साथ इंदौर में रहकर पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं।

यह भी पढ़ें : पत्नी की हत्या कर बच्चों को गोदी में उठाकर टहलता रहा, बोला- मैंने मारा, क्या बिगाड़ लोगे

वह अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों में पैतृक गांव इटावा गए थे। रविवार को वह अपनी कार में सवार होकर वापस इंदौर जा रहे थे

यह भी पढ़ें : fathers day 2018 : फादर के लिए छोड़ दिया विदेश में भारी-भरकम पैकेज

तभी रास्ते में अटलपुर के पास कार का अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क पर तीन गुलांटें खा गई।

यह भी पढ़ें : वसूली नहीं देने पर पुलिस ने युवक से की मारपीट,हालत बिगडऩे पर छोड़ दिया इस हाल में

इस हादसे में कार में सवार रामप्रताप, उनका पुत्र (आर्मी में तैनात फौजी) नितिन,पुत्री श्रृष्टि घायल हो गए,जबकि रामप्रताप की पत्नी कुसुमलता तथा मां कटोरी बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : रात 12 बजे मोबाइल पर की बात,सुबह कमरे में मिली डेड बॉडी

कई फोन लगाए,नहीं पहुंची 108
हादसे में घायल नितिन की माने तो घटना के बाद उसने १०८ बुलाने के लिए न जाने कई फोन लगाए परंतु करीब एक घंटे तक 108 नहीं आई।

यह भी पढ़ें : घरवाले शादी में शरीक होने गए,चोरों ने साफ कर दिया लाखों का माल

इसके बाद डायल-१०० पहुंची, जिससे घायलों को अस्पताल लाया गया। यदि एम्बुलेंस समय पर पहुंच जाती तो हो सकता है कि उनकी मां और दादी असमय काल के गाल में न समातीं।