14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कूलर से करंट लगने से दो महिलाओं की मौत, घर में मची चीखपुकार

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के बाद मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 12 Jul 2019, 1:20 PM IST

woman dead

कूलर से करंट लगने से दो महिलाओं की मौत, घर में मची चीखपुकार

ग्वालियर। भिण्ड जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम नालीपुरा में एक 35 वर्षीय महिला की कूलर चालू करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सुबह 10:30 बजे का है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के बाद मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : पुलिस चौकसी करती रही सिपाहियों से बोले हत्यारोपी बाहर जा रहे हैं, चकमा देकर फरार

पुलिस के अनुसार अनीता पत्नी धन सिंह जाटव निवासी नालीपुरा खाना बनाने के बाद कमरे में जाकर गर्मी के चलते कूलर चालू कर रही थी तभी उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से अनीता अचेत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें : मायके से 20 लाख नहीं लाने पर पत्नी को स्कूल संचालक करता था प्रताडि़त

कूलर चालू करते समय हादसा
मिहोना थाना अंतर्गत ग्राम असनेहट में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कूलर चालू करने के दौरान करंट लगने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : इस बार गुरु पूर्णिमा पर पड़ रहा है यह विशेष योग, जानिए

पुलिस के अनुसार पूजा पत्नी डिंपल सिंह कूलर चालू कर रही थी तभी करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : शाम को जाना थी बारात, विवाद ने छीन ली परिवार की खुशियां