
accident
ग्वालियर। भितरवार से सटे मिलगन से शादी करके अपने घर लौट रहे बाइक सवार देवर-भाभी और सास को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा। उनके साथ एक मासूम भी था। जिसें खरोच तक नहीं आई। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। बिलौआ थाना पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक पर मामला दर्ज किया है। हादसा गुरुवार दोपहर करीब १२ बजे झांसी हाईवे पर राजहंस ढाबा (बिलौआ) के पास हुआ।
पुलिस के मुताबिक अवाड़पुरा निवासी अजीमउद्दीन (३२) भाभी शफीका बानो (३२), भतीजा आजम (८) और सास नफीसा बानो (५५) निवासी बड़ी बरोन (गोराघाट) के साथ बाइक से ग्वालियर आ रहा था।
राजहंस होटल के पास ट्रक क्रमांक टीएन २७ क्यू ५६१६ ने टक्कर मार दी। टक्कर से शफीका,नफीसा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजीमउददीन घायल हो गए। हादसे के बाद डायल १०० मौके पर पहुंची। घायल अजीमउद़्दीन को लेकर जेएएच लेकर आई। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया।
तीनों को कुचलता हुआ निकल गया ट्रक
आठ साल के मासूम ने रोते हुए बताया कि भितरवार से सटे मिलघन में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हो कर वापस बाइक से ग्वालियर अपने घर आ रहे थे। तभी रास्तें में उसके बेटे ने बाथरूम करने की बात कही।
जिस पर चाचा ने बाइक पास ही खड़ी कर दी और उसे बाथरूम कराने लगे तभी नेशनल हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी भी मौत हो गई।
Published on:
07 Dec 2017 09:06 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
