30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली दंगों पर सियासत, मोदी सरकार के मंत्री ने दिया बड़ा बयान

delhi riots- शरद पवार के बयान के बाद दिल्ली दंगों पर गर्माई सियासत...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Manish Gite

•

Updated: 25 Apr 2022, 6:15 PM IST

gwalior.png

ग्वालियर। नेता शरद पंवार के बयान के बाद दिल्ली दंगों पर हो रही सियासत को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जहां पर भी सत्ता में रही है ऐसे मामलों में न्यायपूर्ण और उचित कानूनी कार्रवाई की है। दिल्ली दंगों में भी कठोरतम और कानून सम्मत कार्रवाई हो रही है।

प्रियंका गांधी से पेंटिंग खरीदने के लिए दबाव बनाए जाने के यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर के दावे पर केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस के हमेशा यही धंधे रहे हैं। हम तो कहते रहे हैं लेकिन अब कांग्रेस के विषय में जनता भी जान चुकी है। इसीलिए कांग्रेस हाशिए पर है और कांग्रेस का यही चरित्र है।

बाबा साहब को कांग्रेस पार्टी द्वारा सम्मान नहीं दिए जाने पर केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा, यह बात सारा देश जनता है। कांग्रेस जितना अपमान डॉ. अंबेडकर और विरोध कर सकती थी वह किया। उनको सम्मान देने की दृष्टि से कांग्रेस कोई काम बताएं, कांग्रेस ने तो उनको भारत रत्न भी नहीं दिया। इसकी सजा कांग्रेस को मिल रही है और आने वाले कल में भी मिलेगी।

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा, मोर्चा की बैठक और कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सेल्फी से बचना चाहिए। क्योंकि बैठक में उपस्थित रहने के दौरान कार्यकर्ता फोटो खींचते रहेंगे तो जो भाषण दे रहा है उसकी बात कोई सुनेगा नहीं।