
ग्वालियर। हरी सब्जियों की इन दिनों भरपूर आवक हो रही है। इसके चलते इनके दाम भी कम ही बने हुए हैं। गर्मी के दिनों में वैसे तो सब्जियों के भाव चढ़ जाते हैं पर अभी आवक अधिक होने के कारण दामों में मंदी चल रही है। आलू और नींबू को छोड़ दिया जाए तो लगभग हर सब्जी 15 से 20 रुपए किलो में बिक रही है। सब्जियों के दाम कम होने के कारण आमजन की परेशानी भी काफी हद तक कम हो गई।
आलू-नींबू के दाम अभी भी ऊपर
पिछले कुछ दिनों से आलू के दाम ऊपर बने हुए हैं। अभी भी आलू 90 से 100 रुपए पसेरी बिक रहा है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि बाजार में किसानों द्वारा डंप किया और कोल्ड का आलू बिक रहा है। कुछ महीने पहले तक यही आलू 8 से 10 रुपए किलो बिक रहा था।
बंद रही लक्ष्मीगंज मंडी
हर माह की पहली तारीख को लक्ष्मीगंज स्थित थोक सब्जी मंडी बंद रहती है। यहां के सब्जी कारोबारियों ने छत्री मंडी में आकर अपनी सब्जियों की बिक्री की।
ठेले वाले बेच रहे है मंहगी सब्जी
हरी सब्जियों की इन दिनों भरपूर आवक हो रही है। इसके चलते इनके दाम भी कम ही बने हुए हैं। वैसे गर्मी के दिनों में वैसे तो सब्जियों के भाव चढ़ जाते हैं पर अभी आवक अधिक होने के कारण दामों में मंदी चल रही है। लेकिन गली और मोहल्ले में ठेले पर रखकर सब्जी बेचने वाले सब्जी मंडी से करीब १० से २० रुपए मंहगी बेच रहे हंै। जिससे लोग मंहगी सब्जी खरीदने को मजबूर है। वहीं मंडी में सब्जियों के दामों में भारी गिरावट देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें : सीजन का सबसे गर्म रहा यह शहर,अब रात में भी बढ़ेगा पारा
4 टन से अधिक की आवक
"आवक भरपूर होने से दाम कम हैं। हर रोज मंडी में 4 टन से अधिक सब्जियां आ रही हैं।"
गोपाल सिंह कुशवाह, सब्जियों के थोक कारोबारी
ठीक-ठाक है बिक्री
"दाम कम होने से बिक्री भी ठीक-ठाक है। आलू के दाम अभी भी अधिक ही हैं।"
रवि घनघोरिया, सब्जी कारोबारी
Published on:
02 May 2018 10:54 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
