छात्रा का जवाब कुलपति को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने कहा कि तुमने सभी छात्राओं का ठेका नहीं ले रखा है,अपनी बात बताओ और जाओ। छात्राओं ने कहा कि हमें शनिवार को ही टाइम मिलता है इसलिए आए हैं। इसी बीच कुलसचिव डॉक्टर आई के मंसूरी भी गरम हो गए और कहा कि हम लोग सात बजे तक बैठते हैं, तुम लोग पेपर के बाद ही आ जाते तो निराकरण करा देते। अंत में कुलपति ने दो टूक शब्दों में कह दिया अगर आप ने रजिस्ट्रार से कम्युनिकेट नहीं किया या फिर रजिस्ट्रार ने आपकी प्रॉब्लम सॉल्व नहीं की तब तक बीसी तक एप्रोच करना गलत है।