10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुलपति नहीं मिलीं तो गार्ड को सौंप आए ज्ञापन, जानिए क्या है मामला

इससे पहले उन्होंने एसपी नवनीत भसीन को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा कि हमारे उच्च शिक्षा मंत्री का बीच सडक़ पर पुतला जलाया जाता है, मुर्दाबाद के नारे लगाए जाते हैं, ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय धरना दे रहे छात्रों को गिरफ्तार किया जाता है।
less than 1 minute read
Google source verification
 memorandum

कुलपति नहीं मिलीं तो गार्ड को सौंप आए ज्ञापन, जानिए क्या है मामला

ग्वालियर। एनएसयूआई छात्र नेताओं के खिलाफ एफआईआर के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति के नहीं मिलने पर जीवाजी विश्वविद्यालय के गार्ड को ज्ञापन सौंप दिया। इससे पहले उन्होंने एसपी नवनीत भसीन को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा कि हमारे उच्च शिक्षा मंत्री का बीच सडक़ पर पुतला जलाया जाता है, मुर्दाबाद के नारे लगाए जाते हैं, ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय धरना दे रहे छात्रों को गिरफ्तार किया जाता है। क्या पुलिस भी कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला के एजेंडे पर काम कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय से रैली निकाली और पहले एसपी को ज्ञापन सौंपा, फिर कुलपति को ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे, इसकी भनक लगते ही कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला अपने कक्ष से नदारद हो गईं। प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य ज्ञापन लेने के लिए पहुंच गए, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने ज्ञापन प्रोक्टोरियल बोर्ड की जगह विवि के गार्ड राजीव सेंगर को सौंप दिया।

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने से अच्छा है कि ईमानदारी के प्रतीक और काफी समय से विवि में कार्यरत सुरक्षाकर्मी को ज्ञापन सौंपा दें।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी आईटीसेल अध्यक्ष तरुण यादव, प्रवक्ता अरविंद चौहान, अविनाश पाठक, विक्रम परांडे, शिवमोहन सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।

एसपी ने दिया जांच का आश्वासन
एसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि हमारे उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का पुतला बीच सडक़ पर जलाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए, लेकिन पुलिस व प्रशासन ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की जगह धरना दे रहे छात्रों को अपना निशाना बनाया और उन पर केस दर्ज कर दिया। इस पर एसपी भसीन ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।