12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर चंबल के इस युवा के गाने ने मचाई धूम, लाखों में व्यूज

इस साल का रोमांटिक सोंग ऑफ द ईयर किया है घोषित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 16 Jun 2018, 5:58 PM IST

viral songs 2018 india

सोशल मीडिया पर चंबल के इस युवा के गाने ने मचाई धूम, लाखों में व्यूज

ग्वालियर। 'मैं तेरी खुशबू बनके रहा/हर बारिशों मेंं तुझपे बरसता रहा। कुछ भी कहे ये आसमां, कुछ भी कहे ये जमीं/ मेरा था मैं तेरा ही रहा। तू ही था इश्क मेरा/ रहेगा तू ही इश्क मेरा।Ó यह रोमांटिक खूबसूरत गीत है Óइश्क मेराÓ नामक म्यूजिक एलबम का, जिसमें गीत लेखन व गायन भिण्ड के 20 वर्षीय युवा आयूष सोनी ने किया है तथा साथी कलाकार पूजा बेनसेट के साथ फिल्माया है एवं आयूष के ही हमउम्र म्यूजिक डाइरेक्टर शिवम चौरसिया ने संगीतबद्ध किया है। यह म्यूजिक एलबम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इन दिनों खूब टे्रण्ड कर रहा है। इसे अब तक ६० लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। इसे इस साल का रोमांटिक सोंग ऑफ द ईयर घोषित किया गया है।

आयूष सोनी भिण्ड के गांधी मार्केट निवासी व्यवसायी राधे सोनी के पुत्र हैं। वह पिछले तीन साल से मुंबई में हैं और फिल्मों तथा टीवी सीरियलों के लिए गीत लेखन व गायन कर रहे हैं। वह बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। अध्ययन के साथ साथ गायन व गीत लेखन के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। आयूष सोनी दो बड़े बजट वाली रोमांटिक फिल्मों के लिए भी गीत लिख रहे हैं जो इसी वर्ष रिलीज होंगी। उनके इस पहले म्यूजिक एलबम को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सुना जा सकता है।

देश में मचा रखी है धूम
आयूष सोनी के परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन साल से मुंबई में हैं और फिल्मों तथा टीवी सीरियलों के लिए गीत लेखन व गायन कर रहे हैं। वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र हैं। वह पढ़ाई के साथ साथ गायन व गीत लेखन के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयूष के गाने में देश में धूम मचा रखी है उसके गाने के व्यूज लाखों में पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि आयूष सोनी दो बड़े बजट वाली रोमांटिक फिल्मों के लिए भी गीत लिख रहे हैं जो इसी वर्ष रिलीज होंगी।