24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather forecast: IMD की चेतावनी, 40 जिलों में बारिश का Yellow अलर्ट

MP Weather Update: मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, ग्वालियर, दतिया, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा में अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 28 Oct 2024, 4:50 PM IST

Weather forecast

Weather forecast

Monsoon update 2024: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम मानसून ग्वालियर चंबल संभाग के पांच जिलों में पहुंच गया। मानसून के बादल झूमकर बरसे। ग्वालियर में दस साल में पहली बार मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई। दो घंटे में करीब दो इंच (48.6 मिलीमीटर) बारिश दर्ज हुई। इस बार समय पर मानसून ग्वालियर आया है।

मानसून की औपचारिक घोषणा मौसम विभाग 27 जून को करेगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक शहर में झमाझम बारिश के आसार हैं। 29 से 30 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में भी मानसून के बादल मेहरबान रहेंगे। बुधवार को हुई बारिश से जून की औसत बारिश का कोटा भी पूरा हो गया।

एक दिन पहले पहुंचा मानसून

अंचल में सभी जगह सक्रिय 25 जून को गुना, अशोकनगर, शिवपुरी में मानसून आ गया था। ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर को मानसून का इंतजार था, लेकिन आगमन एक दिन पहले पहुंच गया। ग्वालियर में जून में अब तक 108 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, ग्वालियर, दतिया, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा सहित 40 से अधिक स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की हवा के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 27 जून को दिन में तेज बारिश की संभावना बन रही है।