19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / ढाई महीने पहले हुई थी इस कपल की शादी,फिर अवैध संबंध और मौत,कुछ ऐसी है मर्डर की कहानी

ढाई महीने पहले हुई थी इस कपल की शादी,फिर अवैध संबंध और मौत,कुछ ऐसी है मर्डर की कहानी

ढाई महीने पहले हुई थी इस कपल की शादी,फिर अवैध संबंध और मौत,कुछ ऐसी है मर्डर की कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Aug 2018, 1:31 PM IST

murder

ढाई महीने पहले हुई थी इस कपल की शादी,फिर अवैध संबंध और मौत,कुछ ऐसी है मर्डर की कहानी

ग्वालियर। पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक ने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना अतरेेंटा थाना क्षेत्र के ग्राम मरसैनी की है। आरोपी फरार है। मृतका और आरोपी की ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी और दोनों मरसैनी में अपने नाना के यहां रुके थे। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : सबसे सस्ती रेट में यहां बेची जाती थी गाडिय़ां,खबर पढ़ उड़ जाएंगे होश

भिंड जिले के ग्राम खजूरी थाना रावतपुरा निवासी रवि पुत्र जरदान सिंह परिहार की ढाई महीने पहले ही ग्राम उगरपुरा जिला जालौन निवासी अरविंद सिंह पुत्र राजाराम परिहार की भतीती दीपिका (19) से शादी हुई थी। रवि महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें : VIDEO: मंत्री जयभान सिंह पवैया ने दी तिरंगे को सलामी,शहीदों को किया याद,सरकार के काम गिनाए

शादी के बाद वह अपनी पत्नी दीपिका को भी साथ ले गया था। महाराष्ट्र में रवि के साथ गांव के और लोग भी मजदूरी करते हैं। दीपिका क्षेत्र के अन्य लोगों से भी अक्सर फोन पर चर्चा करती थी। इस वजह से रवि को उसके और लोगों से संबंध होने का शक हो गया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा।

यह भी पढ़ें : Independence Day 2018 : देशभक्ति गीत पर थिरके बच्चे,निकाली तिरंगा यात्रा

12 अगस्त को रवि पत्नी दीपिका और मां कुसुमा के साथ महाराष्ट्र से वापस आया और अपने घर न जाकर ग्राम मरसैनी में अपने नाना भगवान सिंह परिहार के यहां रुक गया।

यह भी पढ़ें : जिसने कर दी पूरी जिंदगी तबाह उसे मिली सिर्फ एक साल की सजा, जानिए क्या हुआ था कीर्ति के साथ

सोमवार को पति-पत्नी में इसी बात को लेकर फिर झगड़ा हुआ और दिनभर चलता रहा। रात के समय रवि ने दीपिका का दुपट्टे से गला घोंट दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।