
Wife Murder Case Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शातिर पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शातिर पति ने मुरैना जिले में उसका शव जलाया और राजस्थान की चंबल नदी में अस्थियों का विसर्जन कर दिया। ग्वालियर के थाटिपुर थाना क्षेत्र के इस मामले में पति ने सारे सुबूत मिटाने पति ने शातिराना चाल चली। और फिर पहुंचा थाने, एफआईआर गुमशुदगी की ताकि पत्नी के मायके और रिश्ते-नातेदारों को कुछ पता ना चल सके। लेकिन उसकी शातिराना चाल पुलिस के आगे ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। रिश्तेदारों के शक से पुलिस को क्लू मिला और चंद मिनटों में बेरहमी से हत्या की गुत्थी खुलकर सामने आ गई।
ग्वालियर में पति की हैवानियत का ये मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र का है। यहां न्यू सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाला दीनू टैगोर एक निजी कंपनी में काम करता है। उसकी शादी कुछ समय पहले पुरानी छावनी निवासी चंचल जाटव से हुई थी। दीनू शराब का आदी था, आए दिन उसका घर में झगड़ा होता था।
हर दिन की तरह 31 दिसंबर को भी दीनू शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी चंचल से कहासुनी हुई, झगड़ा बढ़ा और फिर इतना बढ़ गया कि उसने चंचल की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शातिर दिमाग सुबूत मिटाने में लग गया।
हत्या का ये राज छिपाने शातिर पति ने षडयंत्र रचना शुरू किया। पत्नी को ज्यादा बीमार बताकर उसने एंबुलेंस बुलाई। पड़ोसियों को दिखाने रोया भी। एंबुलेंस में शव रखकर वह मुरैना ले गया। वह सीधे अपने पैतृक गांव कैमराकला पहुंचा। यहां किसी को बिना बताए उसने पत्नी का शव जला दिया। उसकी अस्थियों को चंबल नदी में फेंककर ग्वालियर लौट आया। यहां थाटीपुर में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
चंचल की गुमशुदगी की खबर लगते ही परिजन घबराते हुआ ग्वालियर पहुंचे। यहां दीनू से घटना के बारे में पूछा तो उसने अटपटे जवाब दिए। परिजनों को उसके गोल-मोल जवाबों से उस पर शक हो गया। परिजनों ने पुलिस को इस बारे में बताया। कड़ी पूछताछ में दीनू पुलिस के सामने हार गया और हत्या की बात कुबूल कर ली।
पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर पति दीनू ने हत्या की बात कुबुल कर ली है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
4 Jan 2025, 9:56 AM IST
Published on:
4 Jan 2025, 9:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.