रॉकी प्राइवेट हॉस्पीटल में नौकरी करता है। उसने पुलिस को बताया मकान में निर्माण कार्य चल रहा है,इसलिए घर के पास किराए से कमरा ले रखा है। रविवार को रेनू सुबह किराए के मकान में चली गई। वहां कपड़े धोए फिर कमरे में जाकर फांसी पर झूल गई। लोग मौके पर पहुंचे तो रेनू की सांस चल रही थी। फांसी के फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए,लेकिन इलाज शुरू होने से पहले दम तोड़ चुकी थी। अस्पताल में रेनू के पिता राकेश सविता निवासी बाह (आगरा) भी आ गए।