ग्वालियर। टोल टैक्स से निकलने की जल्दबाजी में ट्रक ने महिला और उसके बेटे को कुचल दिया, सिर में गहरी चोट लगने से महिला की वहीं मौत हो गई, 6 साल का बेटा जख्मी हो गया जबकि एक महीने की मासूम बेटी बच गई। महिला बिहार मायके जा रही थी। मां बेटे और बेटी को पति बाइक से रेलवे स्टेशन छोडऩे जा रहा था। हादसा सिरोल टोल प्लाजा से करीब १०० मीटर की दूरी पर हुआ। एक्सीडेंट से लोग आक्रोशित हो गए, स्थिति बिगड़ ़़सकती है, भांप कर टोल टैक्स कर्मियों ने पुलिस को बुला लिया।