16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे कैमरे की मिली फुटेज,गोली मारने वाले का अब खुलेगा राज

दूसरे कैमरे की मिली फुटेज,गोली मारने वाले का अब खुलेगा राज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 9 Jul 2018, 12:32 PM IST

Woman Injured

दूसरे कैमरे की मिली फुटेज,गोली मारने वाले का अब खुलेगा राज

ग्वालियर। एनजीओ संचालिका काजल जादौन को हरिशंकरपुरम के पास गोली मारने की थ्योरी में पुलिस को दिशा मिल गई है। अब उसकी इंवेस्टीगेशन लाइन कॉल डिटेल और मस्जिद पर लगे दूसरे कैमरे के एंगल पर टिकी है। जिसमें पंत नगर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक दिख रहा है। फुटेज में घटना से पहले दो पहिया वाहन से दो लोगों का एक साथ मूवमेंट वारदात को नया मोड दे रहा है। वाहन पर पीछे बैठा शख्स कौन है,उसकी पहचान होने पर से घटना का राज खुल सकता है।

पुलिस का कहना है गुरुवार रात गोली मारने वालों को आभास नहीं था कि उनकी हरकत मस्जिद पर लगे एक कैमरे में रिकॉर्ड हो जाएगी। फुटेज में संदेही का मूवमेंट के अलावा काजल सड़क पर गिरती दिख रही हैं लेकिन यहां लगे दूसरे कैमरे का एंगल रेलवे लाइन की तरफ है। उसमें संदेही से मिलते जुलते हुलिए का व्यक्ति दो पहिया वाहन पर बैठकर रेलवे लाइन की तरफ जाता दिखा है। करीब एक मिनट बाद वाहन चालक के साथ वापस लौटता हैं, उसके बाद काजल को गोली मारने की वारदात सामने आती है।

घटना का बयान से मिलान
उधर काजल फौजी रंजीत सिंह,मॉडल स्टार बनने की चाहत रखने वाली युवती, सहित कारोबारी मनीष बांदिल सहित रचना खत्री पर उंगली उठा चुकी हैं। उन्होंने जो बताया है फुटेज को बार बार रिवर्स कर पुलिस उसका मिलान कर रही है। काजल को गुरुवार रात गोली हरिशंकरपुर में गणेश मंदिर के पास मारी थी। सूत्रों का कहना है गोली मारने वाले ने काजल को टारगेट करने से पहले मोबाइल भी ऑपरेट किया है। इसलिए पता लगाया जा रहा है कि उस वक्त वहां कितने मोबाइल ऑपरेट हो रहे थे।

इस मूवमेंट पर तलाश
गुरुवार रात 9.25 बजे- गणेश मंदिर के पास बाइक से दो युवक आते हैं। बाइक सवार पीछे बैठे युवक को उतार कर वापस लौटता है।
9.26 बजे- संदेही वहां से गुजरने वाले एक वाहन चालक को रोककर उसके साथ वाहन पर बैठकर मस्जिद के सामने से गुजरता है।
9.28 बजे - वाहन चालक के साथ इसी रास्ते से लौटकर आता है।
9.29 बजे - बदमाश काजल को रोकर गोली मारकर भाग जाता है।
यहां अंधेरा होने की वजह से वाहन पर आते जाते दिख रहे युवक की पहचान को लेकर पुलिस गफ्लत में है।

हत्यारे बेसुराग
काजल को गोली मारने वाले कौन है, पुलिस कह रही है कि वह बेसुराग है। सेरआम जान लेने की कोशिश करने वाले पर चार दिन बाद भी इनाम नहीं किया है। उस पर प्रेशर बनाने की कोशिश नहीं की है।

"घटनाक्रम में कई एंगल से तफ्तीश की जा रही है। अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। फोन कॉल की डिटेल से भी आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।"
सत्येन्द्र तोमर, एएसपी इस्ट सिटी