ग्वालियर। पति को सरकारी नौकरी का झांसा देकर रायपुर का एक युवक पांच महीने तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। जब नौकरी नहीं मिली तो पीडि़ता ने विरोध किया,इस पर उसने धमकाना शुरू कर दिया। इस पर पीडि़ता बहोड़ापुर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता भोपाल की रहने वाली है।