ग्वालियर। भिण्ड जिले के दबोह की रहने वाली महिला की बालाघाट में संदिग्ध रूप से फांसी लगने से मौत से नाराज परिजनों तथा अन्य ग्रामीणों ने थाने के सामने मुख्य मार्ग पर लाश को रखकर आक्रोश जताया व चक्काजाम किया जिससे दबोह भाण्डेर मार्ग पर कई घंटे तक आवागमन रुका रहा। भीड़ बढ़ती व हालात खराब होते देख दबोह पुलिस ने आनन फानन में वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर लहार व रावतपुरा थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।