ग्वालियर। होटल से खाना लाकर पत्नी को खिलाया फिर बाइक की सर्विस कराने चला गया। करीब 4 घंटे बाद घर लौटा तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को खबर मिली तो मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया। ससुरालपक्ष का कहना है न कोई झगड़ा हुआ न कोई परेशानी थी,फिर फांसी क्यों लगाई कुछ नहीं बता सकते। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मीगंज निवासी भारती (23) पत्नी राजकुमार प्रजापति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भारती और राजकुमार की चार महीने पहले 8 मार्च को शादी हुई थी।