ग्वालियर। देश में तीन मई तक लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान जो जहां था वह वहीं पर फंस गया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से अपील कर कहा कि जो जहां है वह वहीं रहे। लेकिन लोग अब भी नहीं मान रहे हैं और अपने घर की ओर चल पड़े हैं। दूसरे प्रदेशों और अन्य जिलों से मजदूरों का ग्वालियर जिले में आना और जाना लगातार जारी है। अभी तक अरैंज जोन में चल रहे ग्वालियर में लगातार मजदूर आ रहे हैं,साथ ही कई मजदूर यहां से जा भी रहे है। इससे जिले के लोगों में दहशत का महौल है। मंगलवार की रात को कटनी जिले के कई मजदूर ग्वालियर से अपने जिले के लिए रवाना हुए।