गजक के कारोबार में हो रहे नित नए प्रयोगों की बदौलत अब तक इसकी ढाई दर्जन वैरायटी बाजार में आ चुकी हैं। इनमें गुड़ व शक्कर की सादा गजक के अलावा तिल पट्टी, काजू पट्टी, तिल लड्डू, तिल बर्फी, सोन गजक, गजक समोसा, गजक कचौरी, गजक बालूशाही व गजक रोल प्रमुख हैं।