19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक की आंखों में झोंकी मिर्ची फिर किया ऐसा घिनौना काम,जिसने भी सुना रह गया हैरान

ग्वालियर के जूता व्यापारी के मुनीम से जौरा में दिनदहाड़े चार बदमाशों ने लाखों रुपए लूट लिए

2 min read
Google source verification
young man eyes

ग्वालियर/मुरैना। ग्वालियर के जूता व्यापारी के मुनीम से जौरा में दिनदहाड़े चार बदमाशों ने लाखों रुपए लूट लिए। बदमाशों ने हनुमान चौराहे पर पहले मुनीम की आंखों में पिसी हुई मिर्ची झोंकी और फिर मारपीट कर उससे रुपए छीन लिए। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा और तीन ने वारदात को अंजाम देकर भाग गए। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों के फुटेज आ चुके हैं। पुलिस उनके हुलिया से बदमाशों की पहचान कर रही है।

यह भी पढ़ें: Holi 2018: इस वर्ष होलिका दहन पर भद्रा का साया, कम बन रहे शुभ मुहूर्त , जानिए क्या है सही मुहूर्त

गोविंदराम नागवानी ग्वालियर की फर्म रामानंद इंटरप्राइजेज पर मुनीम का काम करता है। इस फर्म जौरा, कैलारस के व्यवसायी आर-पार कंपनी के जूता लेकर आते हंै।

यह भी पढ़ें: कोलारस उपचुनाव में परिणाम से पहले यहां जाने भाजपा और कांग्रेस का पूरा समीकरण

उसी फर्म की उधारी वसूल करने मुनीम गोविंदराम कैलारस पहुंचा। वहां से वसूली करके जौरा आया। यहां भी तीन-चार दुकानों से वसूली की। अंतिम दुकान मई वाले कुआ से रुपए लेकर दोपहर दो बजे हनुमान चौराहे से गुजर रहा था, तभी बदमाश आए और उसकी आंखों में मिर्ची का पावडर उसकी आंखों में झोंक दिया। जब बदमाश उससे पैसों से भरे बैग को छीनने लगे तो उसने विरोध किया।

यह भी पढ़ें: MP के इस शहर में खेली जाती है लट्ठमार होली,पहले गुजराना पड़ता है इस दौर से

बदमाशों ने उसकी मारपीट की और जबरन बैग छुड़ाकर ले गए। उसमें ८० हजार रुपए रखे थे। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक बाल कुमार मौके पर पहुंचे और पीडि़त से पूछताछ की और उसको थाने ले गया।

यह भी पढ़ें: कोलारस में परिणाम से पहले आई खुशखबरी,लोगों के खिले चेहरे

वहां व्यापारी से घटना की जानकारी और सीसीटीवी फुटेज में आए फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।