18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को किडनैप करके लड़की लाता था युवक,सुबह कराता था यह काम और देता था ऐसी घिनौनी सजा

शहर में एक युवक दो दिन पहले एक लड़की को किडनैप करके लाया और उसे लेकर अचलेश्वर मंदिर में भीख मांगने पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 18 Sep 2017, 8:49 PM IST

police

youth

ग्वालियर। शहर में एक युवक दो दिन पहले एक लड़की को किडनैप करके लाया और उसे लेकर अचलेश्वर मंदिर में भीख मांगने पहुंच गया।साथ ही लड़की को भी भीख मंगाने के लिए अपने पास ही बैठा लिया।तभी लड़की की तलाश करते हुए परिजन मंदिर पर पहुंचे तो वहां पर लड़की को भीख मंगाते देख वह दंग रह गए। उन्होंने तुंरत ही एक युवक को पकड़ लिया और उसके दो साथी फरार हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्वालियर से सटे डबरा में शंकर शुक्ला अपने परिजनों के साथ रहते है।उनकी ससुराल ग्वालियर में है।

यह खबर भी पढ़ें: BF से दिल की यह बात कहकर नदी में कूदी प्रेमिका,यह युवक प्रेमियों के लिए बना मिसाल,देखें फोटो

शंकर के ससुर रामभजन सिंह शहर में चाय की दुकान चलाते हैं। उनकी बेटी की आठ साल की लड़की मंदो अपने नाना के घर पर आई थी। वह दो दिन पहले घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गई। मंदों को परिजन पूरी रात खोजते रहे पर उसका कोई पता नहीं चल सका।

यह खबर भी पढ़ें: चोरों ने चोरी करने से पहले मंदिर में अपनाया ऐसा तरीका,आपने आज तक नहीं देखी होगी ऐसी ट्रिक

चूकि लड़की दिव्यांग है और उसे कुछ दिखाई भी नहीं देता था। सोमवार की सुबह जब लड़की के नाना रामभजन अचलेश्वर मंदिर के पास निकले तो उन्हें वहां पर मंदो एक युवक के पास बैठी हुई दिखाई दी। उन्होंने तुंरत ही मंदो को आवाज लगाई तो उसने नाना को देख लिया। यह देखकर युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह भाग नहीं पाया और उसे पकड़ लिया गया। वहीं उसके साथ अन्य दो लोग भागने में सफल हो गए।

यह खबर भी पढ़ें: शराब पीने पर इस गांव में दी जाती है ऐसी सजा,एक बार मिलने पर लग जाएंगा यह कलंक

इस बीच पुलिस भी पहुंच गई।पुलिस युवक को पकड़कर थाने में ले आई है। जहां उससे पुछताछ की जा रही है। युवक ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की का किडनैप किया था। पकड़े गए युवक का नाम सोबरन सिंह है। वह भिंड के फूप कस्बे का रहने वाला है। वहीं पुलिस को आशंका है कि सोबरन उस गैंग से जुड़ा हुआ है,जो बच्चों को किडनैप करके भीख मंगवाती है।