19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार दिन से लापता था यह युवक फिर मिला इस हाल में,पुलिस भी रह गई हैरान

चार दिन से लापता था यह युवक फिर मिला इस हाल में,पुलिस भी रह गई हैरान
2 min read
Google source verification
youth dead body

ग्वालियर। चार दिन से लापता मुकुल अग्रवाल (१९) का शव मंगलवार को सागरताल में उतराता मिला है। मुकुल की जेब में उसका पर्स रखा था, लेकिन मोबाइल फोन गायब है। पुलिस कह रही है उसने सुसाइड किया है। लेकिन परिजन को उसके साथ साजिश का शक है।पुलिस ने बताया छोटा बाजार निवासी मुकुल पुत्र श्रीकृष्ण अग्रवाल २८ अप्रैल की सुबह ११:३० बजे घर से निकला था। तब से लापता था। मुकुल दाल बााजर में मासाला कारोबारी के यहां नौकरी करता था।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई अब तक की सबसे बुरी खबर,जिसने भी सुना रह गया हैरान

उसके पिता भी दालबाजार में नौकरी करते हैं। मुकुल की किसी से दुश्मनी नहीं थी। २८ अप्रैल शाम करीब ४:३० बजे पड़ोसी दोस्त से आखिरी बार बात हुई थी। फिर मुकुल का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने दोस्त, रिश्तेदारों के घर के अलावा हर संभव ठिकाने पर उसे तलाशा। राकेश अग्रवाल ने बताया भतीजे मुकुल को तलाशते हुए सागरताल भी गए थे। वहां मंदिर और दूसरे धार्मिक स्थल पर लोगों को मुकुल का फोटो और अपना मोबाइल नंबर दे आए थे।

यह भी पढ़ें : तीन साल की सोना को मिली ऐसी मौत,शादी की खुशियां मातम में बदली

मंगलवार सुबह उनमें से किसी ने फोन कर बताया सागरताल में युवक का शव तैर रहा है। वहां पहुंचे तो शव मुकुल का ही निकला। तलाशी में उसकी जेब से पर्स और उसमें करीब ढाई सौ रुपए और आधार कार्ड भी मिला। लेकिन मोबाइल फोन गायब है। पुलिस कह रही है कि शव करीब चार दिन पुराना है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : नाली की मिट्टी हटाने पर चलाई अंधाधुंध गोलियां,एक की मौत,शहर में मची भगदड़

आशंका है मुकुल ने २८ अप्रैल को ही तालाब में छलांग लगाई है। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहंीं है। उनका कहना है मुकुल का मोबाइल गायब होने से उन्हेंं उसके साथ साजिश की आशंका है।