18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / VIDEO : युवक को ट्रैक्टर चालक ने दी ऐसी मौत,खबर पढ़कर कांपने लगेगी आपकी रूह

VIDEO : युवक को ट्रैक्टर चालक ने दी ऐसी मौत,खबर पढ़कर कांपने लगेगी आपकी रूह

नगर के जग्गा चौराहे पर गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में एक बाइक सवार आ गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Dec 2017, 5:42 PM IST

man

youth

ग्वालियर। नगर के जग्गा चौराहे पर गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में एक बाइक सवार आ गए,जिससे पीछे बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं बाइक चालक घायल हो गया। जिसे अम्बाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया,लेकिन चालक भागने में सफल हो गया। गुलाबपुरा निवासी मदन कुमार कुशवाह (४५) अपने साथी नंदकिशोर कुशवाह के साथ बाइक से भुआपुरा के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ें: DRAWING COMPETITION 2017: बच्चों ने तेज की प्रैक्टिस, आर्ट टीचर्स की ले रहे हेल्प

जब बाइक जग्गा चौराहे के पास से होकर गुजर रही थी। बताया जाता है कि उसी समय बाइक किसी साइकिल से टकराई। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारी, जिससे मदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नंदकिशोर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: आपके घर में कैसा आता है दूध,इस ट्रिक से करें शुद्ध है या मिलावटी मिल्क की पहचान

चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। चूंकि ट्रैक्टर पर कोई नंबर रजिस्ट्रेशन नहीं था, जिससे चालक का पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि मदनकुमार प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था और घर में अकेला ही रहता था उसकी शादी नहीं हुई थी। स्कूल में शिक्षक का काम कर अपना गुजारा करता था।

यह भी पढ़ें: LIVE VIDEO : रंगदारी दिखाते हुए युवक को सरेराह मारी गोली,आपने आज तक नहीं देखा होगा मर्डर का ऐसा खतरनाक सीन

जेठ, जेठानी ने की मारपीट, महिला घायल
माताबसैया में एक महिला की उसके जेठ व जेठानी ने मिलकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घटना बुधवार की रात को हुई। जानकारी के अनुसार कृष्णा पत्नी जसवंत जाटव का उसकी जेठानी पुष्पा जाटव से भैंस के पैसों का लेन-देन चला आ रहा है।

बुधवार की रात पुष्पा ने कृष्णा से पैसे मांगे। कृष्णा ने कहा कि अभी उसके पास पैसे नहीं है तो पुष्पा झगड़ा करने लगी। इसी दौरान पुष्पा का पति विजय जाटव शराब पीकर आ गया। इसके बाद पुष्पा व विजय ने मिलकर कृष्णा की मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। कृष्णा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।