3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल ने सीएम योगी को कहा यह

हमीरपुर के बाहुबली पूर्व विधायक अशोक सिंह चन्देल को ज़िला कारागार हमीरपुर से आगरा जेल भेजा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 2 Jul 2019, 4:37 PM IST

Ashok Chandel

Ashok Chandel

हमीरपुर. हमीरपुर के बाहुबली पूर्व विधायक अशोक सिंह चन्देल को ज़िला कारागार हमीरपुर से आगरा जेल भेजा गया। जेल बदले जाने का आदेश मिलते ही ज़िला प्रशासन और जेल प्रशासन ने रातों रात अशोक सिंह को हमीरपुर जेल से निकाल कर आगरा जेल रवाना कर दिया। आपको बताते चलें कि हमीरपुर सदर सीट से भाजपा विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल पर 1997 में हुए सामूहिक हत्याकांड काे आरोप थे। इसपर हाईकोर्ट ने 19 अप्रैल को अशोक सिंह चंदेल सहित 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद 13 मई को अशोक सिंह चंदेल ने अपने 7 साथियों के साथ कोर्ट में सरेंडर किया था, जबकि बाकी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से सभी लोग हमीरपुर जेल में थे और अशोक सिंह चन्देल की विधानसभा से 7 जून को सदस्यता भी ख़तम कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें- बड़े स्तर पर हुए बेसिक शिक्षा विभाग में तबादले, 47 अधिकारी हुए इधर से उधर, देखें पूरी list

जिला कारागार का बिगड़ रहा था माहौल-

वादी पक्ष राजीव शुक्ला लगातार इस बात की शिकायत कर रहे थे कि अशोक सिंह चन्देल और उनके साथियों के हमीरपुर जेल में रहते हुए उनको खतरा है। जब जिलाकरागर के पुलिसकर्मियों को जेल का माहौल बिगड़ने की आशंका लगी, जिसपर सरकार ने सोमवार देर रात अशोक सिंह चन्देल और उसके साथी डब्बू सिंह का हमीरपुर से दूसरी जेलों में ट्रांसफर कर दिया है। अशोक सिंह को आगरा जेल भेजा गया है जबकि डब्बू सिंह को फतेहगढ़ जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- योगी सरकार के अनुसूचित जातियों के फैसले पर अखिलेश ने किया जोरदार हमला, यह जातियां कर सकती हैं विरोध, भाजपा के पूरे प्लान पर फेरा पानी

ये भी पढ़ें- कांग्रेस में इस्तीफों के दौर के बीच आया सबसे बड़ा इस्तीफा, इस बड़े नेता ने किया यह ऐलान और हट गया पद से, हो सकता है बड़ा नुक्सान

जेल से मुस्कुराते हुए निकले गहलोत, सीएम के लिए कहा यह-
हमीरपुर जेल से निकलते समय अशोक सिंह गहलोत मुस्कुरा रहे थे। व बाहर मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। चेहरे पर शिकन नहीं थी। कोर्ट से उम्र कैद की सजा मिलने का जैसे उन्हें गम नहीं था। उन्होंने गाड़ी में बैठने से पहले जेल बदले जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश