1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने लगाया सबसे बड़ा दांव, जिले में मच गया हड़कंप

भाजपा ने लगाया सबसे बड़ा दांव, जिले में मच गया हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 4 Nov 2017, 2:34 PM IST

hamirpur

hamirpur

हमीरपुर. बसपा, सपा के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी राठ नगर पालिका सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस के टिकट पर ॐ साईं राम सेवा समिति के अध्यक्ष हरिमोहन सर्राफ उर्फ़ पप्पू सोनी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन सोनी के पुत्र स्वर्णकार युवा क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सोनी ने विगत कुछ वर्षों से समाज के हर वर्ग में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। जिसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपनी ही पार्टी के पुराने नेताओं की दावेदारी को नकारते हुए हरिमोहन सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया। हालांकि अब कांग्रेस पार्टी को अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेताओं की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वही भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

भाजपा से मनोज गुप्ता बने नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सभी दलों द्वारा अपने पत्ते खोलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया । पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता पर विस्वास जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है । मनोज गुप्ता अपनी जुझारू छवि के लिए जाने जाते हैं । समय समय पर नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से वह नगर में काफी चर्चित रहे हैं। हालांकि उन्हें टिकट पाने से वंचित रहे अपनी ही पार्टी के नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जिसको देखा जाए तो इस समय राठ नगर पालिका के अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में दो फाड़ साफ दिखाई दे रहे है। जो प्रत्याशी के लिए अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता।

घूंघट की ओट से भरा नामांकन पत्र

नगर पालिका चुनाव की दौड़ में आधी आबादी भी पीछे नहीं है। अध्यक्ष सहित सदस्य पद पर महिलाएं ताल ठोकतीं दिख रहीं हैं। हालांकि घर की देहलीज से बाहर निकल राजनीति में कदम रख रहीं महिलाएं घूंघट से बाहर नहीं निकल पा रहीं हैं। चुनाव नामांकन में कुछ इसी प्रकार देखने को मिला। जहां आधी आबादी को आगे बढ़ाने को लेकर मंथन चल रहा है। वहीं ये आधी आबादी घर की देहली से तो बहार निकली पर घूंघट से बहार नहीं निकल पा रही है।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश