हमीरपुर. हर माता पिता की इच्छा होती है कि बुढ़ापे में उनके बच्चे उनका सहारा बनेंगे। हर छोटी बड़ी जरूरत को को बच्चे पूरा करेंगे। लेकिन बुढ़ापे में वही बच्चे अपने माता पिता को बेसहारा या वृद्धाश्रम में छोड़कर अपनी जिंदगी खुशहाली के साथ व्यतीत करते हैं। ऐसा ही एक वाक्या उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आया है। एक वृद्ध महिला ने टीवी चैनल के माध्यम से अपने बेटे व बीजेपी नेता प्रमोद अग्रवाल (Pramod Agarwal) पर बुढ़ापे में घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उनके तीन बेटे हैं। तीनों ही बेटों ने न केवल उन्हें घर से बाहर निकाल दिया बल्कि उनके वहां रहते उनके साथ मारपीट भी की। वर्तमान में वह वृंदावन में हैं। बुजुर्ग महिला ने अपनी बात एक भक्ति चैनल के माध्यम से बताई है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता सवालों के घेरे में आ गए हैं।