17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले तो कुल्हाड़ी से काट दिया कान… जब नहीं भरा मन तो किया ये काम

पहले तो कुल्हाड़ी से काट दिया कान... जब नहीं भरा मन तो किया ये काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 23 Mar 2018, 5:51 PM IST

hamirpur

हमीरपुर. जिले में एक ग्रामीण को गांव के प्रधान की डीएम से शिकायत करना बहुत महंगा साबित हुआ है, अपनी शिकायत से गुस्साये ग्राम प्रधान पति ने शिकायतकर्ता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसका एक कान काट दिया। इतना ही नहीं उसका एक हाथ तोड़ दिया और सिर फाड़ दिया बुरी तरह घायल शिकायतकर्ता को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है ।


हमीरपुर जिला अस्पताल में इलाज करा रहा यह 22 साल का वो युवक है जो आपने ही गांव के ग्राम प्रधान पति के हमले में बुरी तरह घायल हो गया है । इसका कुसूर सिर्फ इतना था कि इसने अपने ग्राम प्रधान की शिकायत डीएम से कर दी थी।


हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाने के बदनपुर गांव में रहने वाला 22 साल का युवा ग्रामीण अपने घर में सरकारी सहायता से शौचालय बनाना चाहता था जिसके लिए उसका चयन भी हो गया था । पर गांव की प्रधान मूर्ति देवी और उसके पति श्याम बाबू परमात्मा को धन राशि नहीं दे रहे थे । इसी से परेशान हो कर परमात्मा ने जिलाधिकारी से ग्राम प्रधान की शिकायत कर दी थी । अपनी शिकायत से प्रधान और प्रधान पति इतना चिढ़ गए कि शिकायतकर्ता युवक परमात्मा पर प्रधान पति ने कुल्हाड़ी से हमला बोल कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया है । पुलिस ने हमलावर प्रधान पति श्याम बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितकारी और स्वाच्छता अभियान को गांव के प्रधान किस तरह पलीता लगा कर मन मानी पर उतारू है । ताजा घटना इसी का ज्वलंत उदाहरण है । इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। और गांव से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पीड़ित के परिजनों में दहशत का माहौल है।