कोतवाली में अपहरण राजेश निषाद की पुत्री सीमा की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव , इसके भाई राज नारायण यादव, मौसेरा भाई शिव नारायण सहित 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 146, 149, 323, 364, और 307 में केस दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। जबकि ब्लॉक प्रमुख जय नारायण का कहना है कि घटना पूरी तरह फर्जी है। राजनीतिक दबाव में उन्हें और उनके परिवार को फंसाया जा रहा है। जबकि वो कल क्षेत्र में ही नही थे।