28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर बवाल: कंस वध जुलूस के दौरान तनाव, दो समुदाय भिड़े, 7 पुलिस कर्मी घायल

देर रात इलाहाबाद के अपर पुलिस महानिदेशक एस.एन. सावंत भी हिंसा ग्रस्त मौदहा पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 26 Sep 2018, 11:35 AM IST

hamirpur

हमीरपुर बवाल: कंस वध जुलूस के दौरान तनाव, दो सामुदाय भिड़े, 7 पुलिस कर्मी घायल

हमीरपुर. ज़िले के मौदहा कस्बे में मंगलवार शाम कंस मेला जुलूस को गलत रास्ते से निकालने पर अड़े लोगों और पुलिस के बेच हुई हिंसक झड़प के बाद बड़ी आबादी वाले इस कस्बे को साम्प्रदायिक हिंसा की आग में झोंकने की कोशिश को पहले से मुश्तैद पुलिस और जिला प्रशासन ने नाकाम कर दिया और रात भर भर पुलिस कार्रवाई चलती रही। पुलिस पर पथराव और फायरिंग में अपर पुलिस अधीक्षक सहित 7 पुलिस कर्मी घायल हुए थे जिन्हें ज़िला अस्पताल हमीरपुर में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था। पुरे नगर में भारी पुलिस बल तैनात जिससे दहशत भारी शांति है। लगातार पुलिस गश्त कर रही है। देर रात इलाहाबाद के अपर पुलिस महानिदेशक एस.एन. सावंत भी हिंसा ग्रस्त मौदहा पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

पूर्व निर्धारित रुट चार्ट से ना निकल कर दूसरे रास्ते से कंस जुलूस निकालने पर अड़े मेला कमेटी के लोगों ने पुलिस पर जबरदस्त पथराव कर हिंसा फैला दी थी। जवाब में इस हिंसक भीड़ को तितर बितर करने के लिये पुलिस ने भी लाठी चार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े थे तब जा कर उग्र भीड़ भागी थी। इसके बाद पूरे मौदहा नगर को छावनी में दब्दील कर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गयी थी। पूरे नागर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई पड़ रहे हैं। कंस मेला की उग्र भीड़ के पथराव में ASP लाल साहब यादव सहित सात पुलिस कर्मी घायल हुए वही कुछ पथराव कर रहे लोग भी घायल हुए हैं। कई पुलिस और प्रशासन के वाहन भी छतिग्रस्त हुए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने मौके से हिंसा करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार कर के अन्य लोगों को चिन्हित करते हुए 25 लोग नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस पर पथराव फिर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद भीड़ तो घरों में घुस गई थी पर अभी भी तनाव पूर्ण शांति बनी हुई है। उधर जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि घायलों की क्या स्थिति है। उग्र भीड़ के हमले में घायल हुए अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव ने भी कल घटी घटना को विस्तार से बताया।

जानिये क्या कहा घायल ASP ने- जुलूस को गलत रास्ते से ले जाने से पुलिस के रोकने को लेकर हिंसक हुई भीड़ में साम्प्रदायिक रुख लेने की कोशिश को नाकाम कर दिया। जिससे बड़ी आबादी वाला कस्बा मौदहा हिंसा की आग में जलने से बच गया है रात बीत जाने के बाद सुबह क्या हालात होंगे इस पर पुलिस और प्रशासन की पैनी निगाह बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग