
हमीरपुर. जिले में एक शराबी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद आत्महत्या कर ली। एक साथ पति पत्नी की मौत से हड़कम्प मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शराब पीने को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, जिसके चलते पत्नी को जान गंवानी पड़ी। दोनों की एक साथ मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सुमेरपुर थाने के पछखुरा गांव के रहने वाले 50 साल के चंद्रपाल प्रजापति के परिवार में पत्नी राम कुंवर के साथ 3 लड़के और एक लड़की थी। उसने 3 साल पहले लड़की की शादी कर दी थी। तीनों लड़के सूरत में मजदूरी करते हैं। चन्द्रपाल के पास 3 बीघा खेत है और वह मजदूरी करता था। शराब पीने का आदी होने की वजह से अक्सर शराब पीकर पत्नी से मारपीट करना था और आज भी शराब पीकर खेत गई पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर खुद भी 300 मीटर दूर पेड़ पे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
एक साथ पति पत्नी के के मौत की सूचना मिलते ही जिले में हड़ंकप मच गया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी गांव पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।