1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhanteras 2017: सज गए बाजार अब आपका है इंतजार

स्टील के बर्तनों पर जीएसटी की मार से दुकानदारों में मायूसी, सर्राफा में गणेश लक्ष्मी, लड्डू गोपाल चाँदी की मछली की मांग बढ़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 16 Oct 2017, 9:07 AM IST

Dhanteras 2017

Dhanteras 2017

हमीरपुर. मंगलवार को धनतेरस है, बाजार सज गए हैं। धनतेरस की रौनक बाजारों में दिखने लगी है। वहीं लोग भी खरीदारी के लिए अपनी पसंद का काफी ख्याल रख रहे हैं। धनतेरस की तैयारी में जुटे दुकानदारों ने पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार अधिक कारोबार की उम्मीद लगा रखी है। मगर स्टील के बर्तनों में जीएसटी लागू होने से मंहगाई अचानक 25 प्रतिशत बढ़ जाने से दुकानदारों में मायूसी नजऱ आने लगी है। हालांकि सर्राफा में इस बार गणेश लक्ष्मी, लड्डू गोपाल चाँदी की मछली की मांग बढ़ी है, वहीं रेडीमेड गारमेंट्स में खरीदारी करने वालों की संख्या में इज़ाफ़ा होने लगा है।
जीएसटी लगने से बर्तन कारोबार ठंडा
स्टील के दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी धनतेरस पर्व पर होने वाले कारोबार की तैयारी में जुटे हुए हैं। मगर स्टील के बर्तन में इस बार जीएसटी लागू हो जाने से इसकी कीमतों में 25 प्रतिशत का इजाफा हो गया है इससे लोग अब हल्का फुल्का सामना ही खरीदने का मूड बना रहे हैं, जिससे पिछले वर्ष की तरह इस बार कारोबार मंदा रहने की बात दुकानदारों ने बताई। दुकानदारों का कहना है कि अभी तक पिछले वर्ष की तरह खरीदारों की संख्या में इज़ाफ़ा नहीं हो रहा है।
चांदी के सिक्कों से लोगों का रुझान हटा
सर्राफा बाजार में इस बार चांदी की मछली, गणेश लक्ष्मी, कुबेर, लड्डू गोपाल की मूर्तियों की मांग बढ़ी है। इसके लिए अभी से लोगों के ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। मांग के अनुरूप मूतियाँ तैयार कराई जा रही है। वहीं चांदी के सिक्कों की मांग घटी है। पुराने सिक्के इस बार मिल नहीं पा रहे हैं और नए सिक्के लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि इस बार जो पुराने चांदी के सिक्के रखे हैं वह 10 ग्राम का सिक्का 750 रुपए की कीमत का है। जब की नया सिक्का 460 रुपए का है। इसलिए सिक्कों का कारोबार ठंडा रहने की आशंका है।
रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी बढ़ी
दीपावली का पर्व करीब आते ही नए कपड़े खरीदने को लेकर लोगों में उत्साह नजऱ आ रहा है। सबसे ज्यादा भीड़ इस समय रेडिमेड्स गारमेंट्स की दुकानों में है। इस समय पुरुषों की पहली पसन्द जेट्स में बॉन्डिंग पैंट, डैमेज जीन्स, मार्किंग शर्ट, पार्टीवियर है। जिनकी दुकानों में जमकर बिक्री हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश