हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई। शराब के नशे में धुत्त दरोगा अपनी महबूबा से मिलने एक गांव, जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया तो खाकी वर्दी और शराब के नशे में चूर दरोगा ने घर में घुसकर ग्रामीणों को जमकर पीटा। इसके चलते महिलाओं से भी छेड़छाड़ की। जिसको लेकर ग्रमीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने त्रेनी दारोगा को बंधक बनाकर पीटा। बन्धक दरोगा को छुड़ाने के लिये तीन थानों की पुलिस को कड़ी मसक्कत करनी पढ़ी। देर रात आरोपी दरोगा को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया गया।