26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shardiya Navratri : शारदीय नवरात्र पर श्रीराम चरित मानस का पारायण का आयोजन होगा शुरू, भक्ति में लीन रहेंगे भक्त

Shardiya Navratri : शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में हमीरपुर जिले के गीता प्रचार प्रसार संस्थान बाल भवन में हर बार की तरह इस साल भी श्रीराम चरित मानस का मासिक पारायण का आयोजन किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 8 Oct 2018, 3:31 PM IST

Shri Ram Charit Manas program on Shardiya Navratri 2018

Shardiya Navratri : शारदीय नवरात्र पर श्रीराम चरित मानस का पारायण का आयोजन होगा शुरू, भक्ति में लीन रहेंगे भक्त

हमीरपुर. शारदीय नवरात्र पर्व 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में हमीरपुर जिले के गीता प्रचार प्रसार संस्थान बाल भवन में हर बार की तरह इस साल भी श्रीराम चरित मानस का मासिक पारायण का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम चरित मानस का मासिक पारायण का आयोजन हमीरपुर जिले में हर साल शारदीय नवरात्रि में ही किया जाता है। इस पारायण का आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालु सामूहिक मानस वाचन करेंगे। मानस वाचन के लिए लगभग 51 वाचकों एवं वाचिकाओं की व्यवस्था भी की गई है।

पूरे 9 दिनों तक होगी देवियों की पूजा

शारदीय नवरात्र की पूरे शहर में धूम मची रहेगी। शहर में कई स्थानों पर देवियों को सजाया जाएगा और उनकी पूरे 9 दिनों तक बड़े ही धूमधाम के साथ पूजा की जाएगी। वहीं दूसरी ओर शहर में श्रीराम चरित मानस वाचन का आयोजन किया जाएगा। जहां श्रीराम कथा सनने वाले भक्तों का तांता लगा रहेगा। पूरा शहर शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में जगमगता हुआ नजर आएगा और सभी भक्त देवी की भक्ति में लीन होते नजर आएंगे।

श्रीराम चरित मानस वाचन का ये है समय

शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में श्रीराम चरित मानस के मासिक पारायण आयोजन में महासचिव शास्त्री भगवान दास शर्मा ने शहर के सभी राम भक्तों से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि श्रीराम चरित मानस वाचन प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से लेकर 11: 30 बजे तक प्रतिदिन किया जाएगा।

आस पास के क्षेत्रों से कथा सुनने आते हैं लोग

हमीरपुर के लोग शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही श्रीराम चरित मानस के मासिक पारायण आयोजन का शुभारम्भ करते हैं। जिसमें श्रीराम चरित मानस की कथा का सुनाया जाता है। श्रीराम चरित मानस वाचन सुनने के लिए हमीरपुर के आस पास को गांव व क्षेत्रों के लोग आते हैं और कथा सुनते हैं और श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग