17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस थाली में खाया उसी में छेद, सांगरिया में ये कहावत हुई सच

मकान मालिक के घर से सत्रह तोला स्वर्णाभूषण व ११५ ग्राम चांदी की पाजेब चुराने के मामले में पकड़ी गई महिला को अब अपने किए पर पछतावा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 8 Apr 2017, 12:50 PM IST

अरोड़वंश धर्मशाला के पास वार्ड सत्रह में मकान मालिक के घर से सत्रह तोला स्वर्णाभूषण व ११५ ग्राम चांदी की पाजेब चुराने के मामले में पकड़ी गई महिला को अब अपने किए पर पछतावा है। उसके घर की माली हालत ठीक नहीं। वो दूसरे के घरों में झाडू-पोंछा लगाती है, जबकि पति दिहाड़ी-मजदूरी करता है। दोनों किसी तरह घर का खर्चा चलाते हैं। बच्चों को पढ़ा-लिखा कर कुछ बनाना व आराम की जिंदगी जीने की चाह थी।



जांच अधिकारी एएसआई जगमहेंद्रसिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में उसने कहा कि मन में लालच आ गया कि अगर वह चुपके से घर में घुसकर जेवर पार कर दे तो उसकी सारी तकलीफें दूर हो जाएगी।jaipur-2535878.html" target="_blank"> मौका पाकर पांच अप्रैल को दिन में जब मकान मालिक पड़ौस में बने नोहरे में पशु संभालने गए, वह घर में दाखिल हुई। आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सारे जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने घर वालों के सामने रोते हुए स्वीकार किया कि हां उसी ने चोरी की है।



कस्बे के वार्ड १७ निवासी शिक्षक लालचंद वर्मा के घर में जेवर चोरी के मामले में पकड़ी गई मोरजंडसिखान निवासी मनप्रीतकौर (३१) पत्नी काकासिंह कुम्हार को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। जेवरों को उसने घर में रखा। पुलिस घर आई तो पता चला चोरी उसने की है। वह आभूषणों को बेचने की फिराक में थी। वह पिछले पांच महीनों से परिवार सहित यहां किराए पर रह रही है।



स्वर्ण आभूषणों में सोने की मटर माला, पांच लेडिज व जेंट्स कड़े, छह अंगूठी, बाली, मंगलसूत्र, चैन, शेरमुखी कड़े सहित ११५ ग्राम चांदी की पाजेब बरामद हुई। शिक्षक ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मामला दर्ज कराया था। पुलिस टीम में शामिल एएसआई जगमहेंद्र सिंह, हवलदार किशोर मान व महिला कांस्टेबल मीना ने तत्परता दिखाते हुए महज एक रोज में चोरी का पर्दाफाश कर दिया।