30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Crime दस कि लो डोडा पोस्त सहित एक धरा

- ढाणी से ले जा रहा था पंजाब के गांव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 3 Nov 2017, 6:05 PM IST

one arrested with drugs in hanumangarh

one arrested with drugs in hanumangarh

Video : विश्वास उठने लगा तो पुलिस की टूटी चुप्पी, आठ वारदातों में संलिप्त गैंग के पांच आरोपित गिरफ्तार

संगरिया. नशे पर लगाम कसने के लिए चली मुहिम के तहत पुलिस ने बीती रात एक जने को दस किलोग्राम डोडा पोस्त सहित एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। थाने के रीडर भूपसिंह हवलदार ने बताया कि गुरुवार देर शाम इंद्रगढ़-रासूवाला मार्ग पर नाकाबंदी दौरान थाना प्रभारी मोहरसिंह पूनियां के नेतृत्व में एएसआई सत्यपाल दहिया, कांस्टेबल रमेश व सुखचरणसिंह तैनात थे। इसी समय ढाणी मालारामपुरा से निकलकर हाथ में प्लास्टिक का एक कट्टा लिए पैदल आ रहे व्यक्ति ने उन्हें देखकर भागने का प्रयास किया।

रिश्वतखोर तत्कालीन सरपंच को दो साल की कैद

शक होने पर उसे पकड़ा और पूछताछ कर थैले को टटोला तो उसमें दस किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। आरोपित की पहचान ढाणी तीन आईडीजी रोही मालारामपुरा निवासी संदीप कुमार (४०) पुत्र हेतराम बिश्रोई के रूप में हुई। वह पोस्त सीमावर्ती पंजाब के गांव में देने के लिए जा रहा था। उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच हनुमानगढ़ थाना प्रभारी राजेश सिहाग कर रहे हैं।

Video: सिंचाई पानी की मांग पर फिर एकत्रित होने लगे किसान

ढाबां में ओलंपिक खेल

प्रेमिका ने परिजनों को नचाया तिगनी का नाच



संगरिया. उप तहसील ग्राम ढाबां में हनुमानगढ़ ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतिभा खोज तहत कबड्डी व फुटबॉल प्रतियोगिताएं हुई। पंचायत समिति प्रधान रजनी मोहन मेघवाल ने उद्घाटन किया। उन्होंने कबड्डी की महिला व पुरुष की टीमों को 24 किट वितरण की। इस मौके पर बीडीओ हरिराम चौहान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। इस मौके सरपंच यूनियन अध्यक्ष गुरपास बराड़, बीईईओ सुभाष घोटिया, पीटीआई, पंचायत प्रसार अधिकारी महावीर राठी, हैप्पी बराड़, केसी गोदारा सहित खिलाड़ी टीमें व दर्शक भारी संख्या में मौजूद रहे।

Video: चोरियों के विरोध में व्यापारियों का बाजार बंद आज

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़