3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूड पॉइजनिंग का कहर, मरीजों की दास्तां सुनकर रह जाएंगे हैरान

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Rajesh

•

Updated: 1 Aug 2018, 7:24 PM IST

Food poisoning

Food poisoning

हनुमानगढ़। फूड पॉइजनिंग से बचाव के लिए हमें सावधानी रखने की जरूरत है। हमारी थोड़ी सी लापरवाही हमें अस्पताल पहुंचा सकती है। एक परिवार के सात लोगों पर फूड पॉइजनिंग का कहर टूट पड़ा। ये मामला रावतसर के निकटवर्ती चक एक जेडडब्ल्युडी में देखने को मिला है, जहां बुधवार सुबह फूड पॉइजनिंग से सात जने बीमार हो गए। इसके बाद लोगों ने सभी को अस्पताल मे भर्ती कराया है। फिलहाल अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है।

ये हुए लोग हुए शिकार

जानकारी के अनुसार मोहम्मद अली पुत्र गन्नी, नगीना पुत्री मोहम्मद, अलामाफिया पुत्री मोहम्मद, छिरागबीबी पत्नी मोहम्मदअली, अकबर पुत्र मोहम्मद, हजूर हुसैन पुत्र मोहम्मद व कुरैसा पत्नी इमामअली फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। हालांकि किसी की जान पर ये घटना हावी नहीं हुई।

मरीजों का इलाज जारी

ये सभी लोग रात्रि के समय खाना खाकर सो गए थे। लेकिन जब बुधवार सुबह उठे तो सभी को चक्कर आने की शिकायत हुई। ये बात अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों से साझा की। इत्तला के बाद पड़ौसी मौके पर पहुंचे और सभी को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अभी अस्पताल मेंं सभी मरीजों का इलाज जारी है।

मरीजों की जुबानी

अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि रोजाना की तरह रात को खाना खाकर सो गए थे। लेकिन सुबह जैसे ही आंख खुली तो आंखों के आगे अंधेरा छा गया। बिस्तर से उठने का प्रयास किया तो चक्कर आने लगे। बारी-बारी से परिवार के सभी लोगों में ये समस्या फैल गई। पड़ौस में रहने वाले लोगों को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने फरिस्ते बनकर हमारी मदद की। पड़ोसियों ने अपने निजी वाहनों से सभी को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। इधर, पड़ोसियों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से हालात में सुधार देखने को मिल रहा है। अन्यथा खतरा ज्यादा पनप जाता।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़