3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Play video

समय पर पहुंचना पड़ा मंत्रीजी को भारी, समारोह शुरू नहीं हुआ तो मंत्रीजी वापस लौटे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 1 Aug 2018, 5:58 PM IST

भुवनेश गुप्ता/जयपुर। मंत्री, विधायकों के समय पर नहीं आने की आदत से जहां जनता और आयोजनकर्ता परेशान होते नजर आते हैं। वहीं बुधवार को ऐसा वाकया हुआ जिसमें मंत्रीजी तो समय पर पहुंच गए लेकिन वहां निर्धारित समय तक समारोह शुरू नहीं हुआ। इस पर मंत्रीजी को बिना लोकार्पण किए ही वापस लौटना पड़ा।

यह वाकया नगर निगम के मोती डूंगरी जोन के जवाहर नगर, सेक्टर चार में बने नए कार्यालय का लोकार्पण समारोह में हुआ। इसका लोकार्पण चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ व स्थानीय विधायक अशोक परनामी को करना था। इसके लिए सराफ निर्धारित समय पर पहुंच भी गए लेकिन समारोह शुरू नहीं हुआ तो बाहर से ही निकल गए और फिर व्यस्तता का हवाला देते हुए वापिस नहीं आए। करीब आधा घंटे बाद महापौर अशोक लाहोटी के साथ पहुंचे और फिर सराफ के बिना ही लोकार्पण किया। दरअसल, उद्घाटन का निर्धारित समय सुबह 10.30 बजे का था,लेकिन परनामी के कहने पर इसे आधा घंटा पहले यानि सुबह 10 बजे कर दिया गया। इसकी जानकारी सराफ को भी कर दी गई। इसी आधार पर सराफ पहुंच गए थे। इस बीच परनामी ने भी सार्वजनिक मंच से माना कि उनकी व्यवस्तता के कारण कार्यक्रम समय आधा घंटे पहले किया गया, लेकिन वे खुद लेट हो गए।