हनुमानगढ़. विधानसभा चुनाव में हनुमानगढ़ जिले की पांचों विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। इस बार नतीजे बड़े चौंकाने वाले हैं। हनुमानगढ़ में 1957 के पश्चात दूसरी बार निर्दलीय उम्मीदवार विजय होगा। हनुमानगढ़ में 1957 में शोपत सिंह मक्कासर निर्दलीय के रूप में विजय हुए थे। इसके पश्चात 1985 तक हुए विधानसभा चुनाव में माकपा और कांग्रेस में मुकाबला रहा। 1990 पश्चात हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस में मुकाबला रहा और दोनों दल बारी-बारी से चुनाव जीतते और हारते रहे। यह पहला मौका है जब निर्दलीय प्रत्याशी गणेश राज बंसल ने भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को पटकनी देते हुए विजय हासिल की है।