6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी का बेटा ‘गुड मॉर्निंग’ और मोदी की बेटी ‘पापा की परी’ देंगे एयर फोर्स की परीक्षा?

भारतीय वायु सेना ने एयरफोर्स ग्रुप एक्स भर्ती के लिए हाल ही में मांगे गए आवेदनों के बाद शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्ट लिस्ट जारी की है। इसमें कई नाम अटपटे हैं, जिन्हें देखकर अभ्यर्थी हैरान है।

less than 1 minute read
Google source verification
Indian Air Force Recruitment Air Force Group X

विनोद गोस्वामी/हनुमानगढ़। भारतीय वायु सेना ने एयरफोर्स ग्रुप एक्स भर्ती के लिए हाल ही में मांगे गए आवेदनों के बाद शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्ट लिस्ट जारी की है। इसमें कई नाम अटपटे हैं, जिन्हें देखकर अभ्यर्थी हैरान है। माना जा रहा है कि या तो तकनीकी खामी के कारण ऐसा हुआ, अन्यथा आवेदन ही फर्जी नामों से किए गए हैं।

उक्त भर्ती के लिए प्री—रजिस्ट्रेशन विभाग ने 27 सितंबर को सुबह 11 बजे 28 सितंबर शाम 8 बजे तक आवेदन मांगे थे। दो दिन में विभाग को देशभर से आवेदन मिले। फिर अभ्यर्थियों के प्राप्तांक के लिए आधार पर मैरिट निकालकर विभाग ने शॉर्ट लिस्ट जारी की है। यह अधिकारिया वेबसाइट पर डाली गई है। अब आवेदकों को प्रवेक में दी गई दिनांक के आधार पर परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचना है।

9 अक्टूबर से परीक्षा
परीक्षा 9 से 19 अक्टूबर तक होगी। अभ्यर्थियों को आशंका है कि संबंधित नाम गलत हैं तो कई पात्र अभ्यर्थी अवसर से वंचित हो जाएंगे। पल्लू क्षेत्र के एक आवेदक के अभिवावक रेवंत ज्याणी ने बताया कि अभ्यर्थी संशय में है।

दूसरों पर नहीं पड़ेगा कोई असर: प्रवक्ता
दक्षिण—पश्चित कमान के प्रवक्ता सोम्बित घोष का कहना है कि शॉर्ट लिस्ट करने के लिए कम्प्यूटराइज सिस्टम है। अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता के आधार पर शॉर्ट लिस्ट हुए है। अभ्यर्थियों ने आवेदन ही इन्हीें नामों से किया होगा। भर्ती रैली में दस्तावेज जांचते है। ऐसे नाम वाले होना संभव नहीं है और न ही भर्ती के दौरान आएंगे। इन नामों के शॉर्ट लिस्ट होने से अन्य आवेदकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ऐसे—ऐसे नाम
पापा की परी पुत्री नरेंद्र मोदी , जोधपुर
एमएस धोनी पुत्र टेवरिया, अजमेर
गुड मॉर्निंग पुत्र राहुल गांधी, कैमूर
गुड सिगन पुत्री राहुल गांधी, हिसार
(जोधपुर परीक्षा केन्द्र की सूची में इनके अलावा मिस स्पेलिंग वाले भी कई नाम है)