इसके कारण प्रदेश की इंदिरागांधी नहर से जून में भी संकट नहीं टला। बीबीएमबी सदस्यों ने इंदिरागांधी नहर में एक से दस जून तक केवल पेयजल चलाने जितना पानी देने को मंजूरी दी। मुख्य अभियंता ने बताया कि एक से दस जून तक इंदिरागंाधी नहर में ४०००, गंगकैनाल में १६००, भाखड़ा में १२००, खारा नहर में २५० व सिद्धमुख नोहर परियोजना की नहरों में ५०० क्यूसेक पानी चलाएंगे। आगे का शेयर निर्धारित करने को लेकर 11 जून को फिर से बीबीएमबी की बैठक बुलाई गई है।