लेकिन बेकाबू आग सेे दुकाने देखते ही देखते धू-धू कर जल कर खाक हो गई। सूचना पाकर हनुमानगढ से दो दमकल पहुंची जिससे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सब कुछ स्वाह हो चुका था। मौके पर सदर थाना प्रभारी जगदीश पांडर, चौकी प्रभारी हीरालाल भी पहुंचे। दमकल आने तक कृष्ण मरेजा, मोहन कटारिया, गोपीराम सर्वजल, विकी ठठई, अशोक परनामी, अमित चिलाना सहित ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में आयी दुकानों के परिवारों में शोक छा गया। ग्रामीण एवं रिश्तेदार सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।