जहां पूर्व बीसीएमओ डॉ. नरेश गर्ग व डॉ. बलवंत गुप्ता ने सुबोध को मृत घोषित कर दिया। जगदीश भादू, पप्पू, राकेश का उपचार शुरु किया। राकेश को बुरी तरह जख़्मी होने पर गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। एएसआई लालबहादुर, हवलदार भागमल भारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी रुप में रखवाकर परिजनों को सूचित किया। समाचार लिखे जाने तक इस आशय का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।