डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जल्द प्रदेश में 17 जगह पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने जा रहे हैं। सरकार का सपना है कि 20 करोड़ लोगों को पासपोर्ट सेवा से जोड़ें। वर्तमान में 13 करोड़ लोगों के पास पासपोर्ट है। हनुमानगढ़ में औसतन मासिक 600 से 700 पासपोर्ट बन रहे हैं। यहां पर अब पासपोर्ट बनाने का कार्य शुरू होने से इसकी संख्या 1000 होने का अनुमान है। आसानी से पासपोर्ट बनने से लोगों का विदेश जाने का सपना भी पूरा सकेगा। जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पोस्ट बैकिंग व रोजगार पंजीकरण का कार्य भी डाकघर में होने की संभावना है। इस अवसर पर जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया, सभापति राजकुमार हिसारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई व भाजपा नेता अमित सहू, नगरपरिषद उपसभापति नगीना बाई, पूर्व उपसभापति कालूराम शर्मा, सहायक डाक अधीक्षक सीताराम खत्री, डाक निरीक्षक श्रवण कुमार, पारसमल सुथार, हेड पोस्ट मास्टर हरबंश सिंह, साहबराम वर्मा, सुशील पूनियां, राजेंद्र चौधरी, डॉ.भारतभूषण शर्मा, विजय कौशिक आदि मौजूद रहे।