8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा झूली फांसी के फंदे पर

टाउन में मंगलवार को कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। उसने घर के कमरे में ही फांसी लगाई।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Sonakshi Jain

Sep 21, 2016

student committed death

student committed death

हनुमानगढ़

टाउन में मंगलवार को कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। उसने घर के कमरे में ही फांसी लगाई। जब तक परिजनों को घटना का पता चला, उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई में बहुत होनहार थी। राजकीय एनएम पीजी कॉलेज में पढ़ रही थी। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के सामने किराए के मकान में दिनेश बाघला का परिवार रहता है।

दिनेश बाघला व उनकी पत्नी निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। मंगलवार दोपहर दंपती ड्यूटी पर गया हुआ था। उनका छोटा बेटा भी स्कूल गया हुआ था। पीछे घर में प्रियंका (18) अकेली थी। उसने कमरे में फांसी लगा ली। जब दंपती स्कूल से घर लौटा तो प्रियंका का शव फंदे से लटक रहा था। जांच अधिकारी एएसआई करतार सिंह ने बताया कि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया है। जांच पर ही पूरी स्थिति पता चल सकेगी।

ये भी पढ़ें

image