9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीसरे दिन भी जारी रहा पंचायती राज कार्मिकों का धरना

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
rajasthan news

तीसरे दिन भी जारी रहा पंचायती राज कार्मिकों का धरना

हनुमानगढ़/संगरिया. पंचायती राज कार्मिकों का बेमियादी धरना तीसरे दिन भी जारी जारी रहा। पंचायती राज परिषद् सेवा के तीनों घटको का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन पंचायत समिति परिसर रतनपुरा में जारी रहा। ग्राम विकास अधिकारी संघ ब्लाक अध्यक्ष रघुवीरसिंह गोदारा ने आरोप लगाया कि ११ सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। बार-बार ज्ञापन देने पर भी सुनवाई नहीं हो रही। जिससे तीनों घटकों आरआरडीएस, पंचायत समिति प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है।

पिछले तीन साल से समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में ग्राम विकास अधिकारी संघ प्रतिनिधि नंदकिशोर वर्मा , लियाकत हुसैन, तरसेमसिंह, सुरेश बंसल, दलवीरसिंह, मंजू बिश्नोई, राजेंद्रसिंह, विमला मोयल, दुलीचंद ,सुरेश शर्मा, अमरीकसिंह, पीओ महावीर राठी, जसवीरसिंह, मलकीतसिंह, सत्यपाल व अन्य धरनास्थल पर डटे रहे। इन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों के बावजूद ग्रामीणों के हित में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। लेकिन वेतन विसंगति, रिक्त पदों पर भर्ती, पदोन्नति, अत्याधिक कार्यभार की समीक्षा व अन्य मांगों को लेकर सरकार 9 बार लिखित समझौता कर चुकी, फिर भी उसे लागू नहीं किया जा रहा है। जो उनके हितों पर कुठाराघात व असहनीय है।

Read more : राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री का पोस्ट सोशल मीडिया पर हुआ ट्रॉल, हिंदी दिवस के संदेश में ढेरों अशुद्धियां

Read more : राजस्थान के सवाई माधोपुर में भी हो चुका है जम्मू-कश्मीर जैसा भीषण बस हादसा, मौत की नीद सोए थे गई लोग

Read more : भारत के इस युग पुरुष ने सबसे पहले राष्ट्रभाषा के रूप में दी हिंदी को मान्यता, इन देशों में भी बोली जाती है हमारी भाषा

Read more : चुनाव है, इसलिए मुद्दा गरम है और ये खतरनाक सरकारी विभाग इसलिए ही नरम हैं, देखिए चुनावी चक्कर में क्या कर बैठी पुलिस और निगम

Read more : जेल से रिहा हुए रावण ने किया बीजेपी के खिलाफ जंग का एलान