30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: नहर में गिरी कू्रजर !

- ग्रामीणों ने चालक सहित जीप सकुशल बाहर निकाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 4 Nov 2017, 3:32 PM IST

accident in sangria

accident in sangria

गांव लंबीढाव के पास धुएं व धुंध से हुआ हादसा

पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर के लिए मुसीबत बना की-पैड मोबाइल

संगरिया. पराली के धुएं व धुंध के चलते पुल नहीं दिखने पर एक कू्रजर जीप नहर में गिर गई। लेकिन बड़ा हादसा टाल गया। ये दुर्घटना संगरिया क्षेत्र के गांव लंबीढाव के पास शनिवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जीप चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। बाद में एक्सवेटर मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद जीप को भी नहर से बाहर निकालने में सफलता हासिल कर ली। स्थानीय टैक्सी यूनियन चालकों व ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलांवाली गांववासी कुलदीप मजबी अपनी कू्रजर जीप लेकर एक डेरा की ओर सवारियां लेने के लिए शनिवार सुबह घर से निकला था।

Video : निशान साहिब के चोले की सेवा, गुरुद्वारा परिसर में सजेगा कीर्तन दीवान

कोहरे व धुएं के कारण उसे सड़क पर आगे साफ दिखाई नहीं दिया। इसी ऊहापोह के बीच जैसे ही वह लंबीढाव के पास बहती नहर (माइनर) के पास पहुंचा तो उसने सोचा कि पुल आ गया है और इसी सोच-विचार के साथ जैसे ही जीप पार करने लगा तो वह पुल के ऊपर से जाने की बजाय पानी से भरी नहर (वितरिका) में जीप सहित गिर गया। शोर सुनकर आसपास से ग्रामीण दौड़े चले आए और इससे पहले की वह डूबता कुछ ही देर में चालक को सकुशल बाहर निकालने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद जीप को बाहर निकालने के प्रयास शुरु हुए।

Video : विश्वास उठने लगा तो पुलिस की टूटी चुप्पी, आठ वारदातों में संलिप्त गैंग के पांच आरोपित गिरफ्तार

काफी देर की कोशिश के बाद जब जीप बाहर नहीं आई तो जेसीबी मशीन बुलाई गई। जीप को टोचन करके काफी देर की मशक्कत से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। हादसे की खबर जैसे ही गांव व शहर में पहुंची तो मदद के लिए अनेक चालक व ग्रामीण मौके पर अपने वाहन लेकर पहुंच गए। गौरतलब है कि दो दिनों से धुएं के साथ कोहरा तड़के के वक्त छाने लगा है और ठंड भी शुरु हो गई है।

Video: रेलवे स्टेशन पर फिलहाल परेशानी ही बनी ‘आदर्श’

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग