आत्महत्या की कोशिश करने वाली 28 वर्षीय महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार बाबूगढ़ थाना पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उसकी किसी ने एक नहीं सुनी। इंसाफ न मिलने पर पीड़िता ने हताश होकर 28 अप्रैल को खुद को आग लगा ली। पीड़िता दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। वह 80 फीसदी तक झुलस गई है। महिला का यह वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है।